उत्तराखंड

तीलू रौतेली की जयंती पर कल्पना गहलोत को किया सम्मानित

Gulabi Jagat
8 Aug 2022 3:41 PM GMT
तीलू रौतेली की जयंती पर कल्पना गहलोत को किया सम्मानित
x
कल्पना गहलोत को किया सम्मानित
वीर बाला तीलू रौतेली की जयंती पर सोमवार को आम आदमी पार्टी ने तीलू रौतेली राज्य स्त्री पुरुस्कार के तहत कोरोना योद्धा के रूप में किये उत्कर्ष योगदान के तौर पर सम्मान स्वरूप ट्रैफिक पुलिस कल्पना गहलोत को सम्मानित किया।
इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने कहाकि देवभूमि उत्तराखंड में महिलाओं का योगदान हमेशा से अग्रणी रहा है। आज पूरा राज्य तीलू रैतोली की जयंती मना रहा है। तीलू रैतोली गढ़वाल उत्तराखण्ड की एक ऐसी वीरांगना थी, जिन्होंने मात्र 15 वर्ष की आयु में रणभूमि में कूद पड़ी और अपने दुश्मनों को कड़ी चुनौती दी। 22 वर्ष की आयु में ही उन्होंने सात बड़े युद्ध लड़े। तीलू रैतोली को उत्तराखण्ड की लक्ष्मीबाई भी कहा जाता है।
जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि वीर बाला तेलु रैतोली पौड़ी गढ़वाल की चौंदकोट की सत्रवी शताब्दी की वीरांगना थी। महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि तेलु रैतोली जैसी वीरांगनाओं ने इस प्रदेश में जन्म लिया है। आम आदमी पार्टी ने उनकी जयंती पर समाजिक और अपने कार्यक्षेत्रांे में महिलाआंे द्वारा किये उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करते हुए आज ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए श्रीमती कल्पना गहलोत को सम्मानित किया है।
इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अकरम, एससीएसटी मोर्चा अध्यक्ष सेवा राम, जिला सचिव अजय कुमार मुखिया, जिला उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष अम्बरीष गिरी, उपध्यक्ष अंशुल शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष किरन कुमार दुबे, युवा मोर्चा उपध्यक्ष पवन बर्मन, कार्यालय प्रभारी संजय गौतम मौजूद रहे।
Next Story