उत्तराखंड

कैलाश विजयवर्गीय ने बूथ संख्या 131 के पदाधिकारियों व पन्ना प्रमुख के साथ की अहम् बैठक

Admin Delhi 1
15 Oct 2022 12:01 PM GMT
कैलाश विजयवर्गीय ने बूथ संख्या 131 के पदाधिकारियों व पन्ना प्रमुख के साथ की अहम् बैठक
x

हल्द्वानी न्यूज़: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को गौजाजाली में बूथ संख्या 131 के पदाधिकारियों व पन्ना प्रमुख के साथ बैठक की। उन्होंने पन्ना प्रमुख को बूथ में और अधिक सक्रियता बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि कम से कम महीने में एक बार पन्ना प्रमुख बूथ के प्रत्येक परिवारों से सम्पर्क करें और भाजपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं। कहा कि जो परिवार भाजपा विरोधी हैं उनके साथ भी बैठक जरूर करें। बूथ तभी मजबूत होगा जब सारे परिवारों से संपर्क किया जाएगा।

राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा देश के लिए काम करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। मंदी के दौर में भी देश की ग्रोथ काफी अच्छी हुई है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मुकेश चंद्र बेलवाल, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, केंद्र संयोजक मनोज मठपाल, बूथ अध्यक्ष विशन दत्त जोशी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Next Story