उत्तराखंड

टिहरी में कबड्डी का रोमांच, देहरादून, चमोली और ऊधमसिंह नगर ने दर्ज की जीत

Admindelhi1
28 Nov 2026 12:31 PM IST
टिहरी में कबड्डी का रोमांच, देहरादून, चमोली और ऊधमसिंह नगर ने दर्ज की जीत
x
बौराड़ी स्टेडियम में जुटे प्रदेशभर के खिलाड़ी, राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

नई टिहरी: टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में नगर पालिका की ओर से आयोजित त्रिवेणी कौथिग के तहत शुक्रवार को राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी, महासचिव चेतन जोशी और अंतरराष्ट्रीय कोच नितिन राठी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में देहरादून ने मेजबान टिहरी को 26-23 से हराया। वहीं चमोली ने पिथौरागढ़ को 30-14, ऊधमसिंह नगर ने पौड़ी को 23-15 और हरिद्वार ने देहरादून को 31-21 से पराजित किया।

आयोजकों के अनुसार, सभी मुकाबले लीग कम नॉकआउट प्रारूप में खेले जा रहे हैं। कार्यक्रम में कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारी, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Next Story