उत्तराखंड

ज्योतिर्मठ के विद्यालय ने संस्कृत नृत्य में मारी बाजी

Admindelhi1
8 Oct 2026 5:05 PM IST
ज्योतिर्मठ के विद्यालय ने संस्कृत नृत्य में मारी बाजी
x
संस्कृत नृत्य में ज्योतिर्मठ विद्यालय ने हासिल की पहली पोजीशन

चमोली: उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता 2026 कनिष्ठ वर्ग में श्रीबदरीनाथ वेद वेदांग संस्कृत उत्तरमध्यमा विद्यालय ज्योतिर्मठ के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए संस्कृत नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनप चमोली में अपना परचम लहराया। विद्यालय हरिद्वार मे आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता मे चमोली जनपद का प्रतिनिधित्व करेगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द प्रकाश पंत के अनुसार कनिष्ठ वर्ग की श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में विद्यालय के ही छात्र आरोग्य डोभाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्रतिभा के धनी आरोग्य इससे पूर्व भी श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता मे उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर चुका है।

श्रीबद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बद्रीनाथ वेद वेदांग उत्तर मध्यमा विद्यालय ज्योतिर्मठ की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं व विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी है। श्री सती ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सीमांत नगर ज्योतिर्मठ का यह विद्यालय राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता मे भी सर्वोच्च प्रदर्शन से जनपद चमोली एवं विद्यालय का नाम रोशन करेगा।

Next Story