उत्तराखंड

जोशीमठ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नव वर्ष के अवसर पर नगर में पथ संचलन

Admin Delhi 1
3 April 2022 11:41 AM GMT
जोशीमठ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नव वर्ष के अवसर पर नगर में पथ संचलन
x

सिटी न्यूज़: हिन्दू नव वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सीमान्त धार्मिक और पर्यटन नगरी ज्योतिर्मठ-जोशीमठ में पथ संचलन और बौद्धिक वर्ग का आयोजन हुआ। स्वयंसेवकों के घोष बैंड धुन के साथ छावनी बाजार टीसीपी से पथ संचलन शुरू हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ श्री बद्रीनाथ वेद वेदांग संस्कृत महा विद्यालय के प्रांगण में पहुंचा। इस दौरान पूरे मार्ग पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। महाविद्यालय के प्रांगण में बौद्धिक वर्ग से पूर्व स्वयंसेवकों द्वारा परम पूज्य भगवा ध्वज को प्रणाम करने के उपरांत मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चमोली विभाग के प्रचारक शरद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता ने कहा कि संघ की शाखा ही व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला है, यहां व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक विकास तो होता ही है, वह संघ कार्य में भी निपुण होता है। उन्होंने कहा कि संघ का केंद्र बिंदु ही शाखा है।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संघ चालक शांति प्रसाद भट्ट, नगर संघ चालक दाता राम मिश्रा, विभाग प्रचार प्रमुख शम्भू प्रसाद चमोला, नगर बौद्धिक प्रमुख बद्री सिंह नेगी, विहिप के विभाग संयोजक देवी प्रसाद देवली, सह नगर कार्यवाह दरवेश्वर प्रसाद थपलियाल और नगर/खण्ड प्रचारक आनन्द जी सहित बड़ी संख्या में नगर व खण्ड के स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Next Story