उत्तराखंड

Jodhpur: रानीखेत एक्सप्रेस का आवागमन अब मेड़ता रोड मार्ग से

Admindelhi1
11 Dec 2025 12:00 PM IST
Jodhpur: रानीखेत एक्सप्रेस का आवागमन अब मेड़ता रोड मार्ग से
x

जोधपुर: उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के अजमेर-मदार जंक्शन रेलखंड पर चल रहे तकनीकी कार्य के कारण रानीखेत एक्सप्रेस दो दिनों के लिए परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि किमी संख्या-44 पर आरयूबी निर्माण के लिए एलएचएस कार्य किए जाने के लिए आवश्यक ब्लॉक लिया गया है। इस ब्लॉक की अवधि में ट्रेन संख्या 15014/15013 का संचालन उनके नियमित मार्गों पर नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर को काठगोदाम से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 15014,काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-अजमेर-मारवाड़ जंक्शन-जोधपुर की जगह रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-मेड़ता रोड-जोधपुर के रास्ते संचालित होगी। ट्रेन अटेली, नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, कुचामन, मकराना, डेगाना व मेड़ता रोड जंक्शन पर ठहरेगी।

12 दिसंबर को जैसलमेर से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस भी अपने नियमित मार्ग जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन-अजमेर-फुलेरा की जगह मेड़ता रोड-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर चलेगी। ब्लॉक अवधि में ट्रेन मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल और अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Next Story