उत्तराखंड

Jaspur: औचक निरीक्षण में कई अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Admindelhi1
30 Jun 2026 11:41 AM IST
Jaspur: औचक निरीक्षण में कई अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित
x
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश

जसपुर: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को उधमसिंह नगर जिले में स्थित नगर पालिका परिषद, जसपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें कई अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय से अनुपस्थित मिले। बताया गया कि कुछ कर्मचारी कई दिनों से कार्यालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे।

मंत्री ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा कार्यालय की गरिमा के प्रतिकूल आचरण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूरे मामले की जांच कर दोषी अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनता के प्रति जवाबदेही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यदि कोई अधिकारी अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने अधिकारियों को कार्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और आम जनता को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

Next Story