Jaspur: बदमाशों ने बैरियर कर्मचारियों पर बरसाईं गोलियां

जसपुर; माइनिंग बैरियर के कर्मचारियों पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि कर्मचारियों को गोली नहीं लगी।
कैलाश रिवर बेड मिनरल्स कंपनी के काशीपुर-जसपुर एरिया मैनेजर सतीश कुमार ने बताया कि बीती 18 मई को ठाकुरद्वारा मार्ग तालबपुर बॉर्डर स्थित माइनिंग बैरियर पर कर्मचारी अभिषेक, पवन एवं यश के साथ ड्यूटी कर रहा था। तभी मुकेश कश्यप निवासी कनकपुर पीपली थाना ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) अन्य लड़कों के साथ आया और बैरियर के पास बैठे कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर गालीगलौज करते हुए मारपीट की। उन लोगों ने भागकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया तो मुकेश ने उनके ऊपर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर झोंक दिया। कर्मचारियों ने फायरिंग से खुद को तो बचा लिया लेकिन गोली जाकर दुकान के शटर पर लग गई। हमलावर बैरियर हटाने और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बताते हैं कि हमलावर जबरदस्ती बैरियर से निशुल्क वाहन निकालना चाहता था।





