उत्तराखंड

Jaspur: अपराध के खिलाफ किसानों का गुस्सा, विधायक के साथ पुलिस चौकी का घेराव

Admindelhi1
3 April 2025 5:01 PM IST
Jaspur: अपराध के खिलाफ किसानों का गुस्सा, विधायक के साथ पुलिस चौकी का घेराव
x

जसपुर: मोटर चोरी होने से आक्रोशित किसानों ने विधायक को साथ लेकर कुंडा पुलिस का घेराव किया। उन्होंने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराकर शीघ्र ही चोरी हुई मोटरों को बरामद करने एवं चोरों को पकड़ने की मांग की। बुधवार को थाना कुंडा क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ साहू, गौरा फार्म के कई किसान विधायक आदेश चौहान को साथ लेकर शिवराजपुर चौकी पहुंचे। उन्होंने कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी का घेराव किया। किसानों ने बताया कि उन्होंने सिंचाई के लिए अपने खेतों पर मोटर रखी हुई है। 12 मार्च से एक अप्रैल तक अलग-अलग दिनों में अज्ञात चोर उनकी करीब 12 मोटरें चोरी कर ले गए। लगातार हो रही चोरियों पर किसानों ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस को चेताया कि यदि शीघ्र ही चोरों को पकड़कर चोरी हुईं मोटरों को बरामद न किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। इस पर विधायक ने रात्रि गश्त बढ़ाए जाने की मांग की। कुंडा थाना प्रभारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही चोरों को पकड़ कर उनकी मोटरें दिलाई जाएंगी। वहां रक्षपाल सिंह, काहन सिंह, हरदेव सिंह, बलजीत सिंह, हरवंश सिंह आदि थे।

Next Story