उत्तराखंड

Jammu: एनसीबी की हिरासत से नशा तस्करी का आरोपी फरार

Admindelhi1
13 Sept 2026 5:59 PM IST
Jammu: एनसीबी की हिरासत से नशा तस्करी का आरोपी फरार
x
नशा तस्करी आरोपी के फरार होने से एनसीबी में हड़कंप

जम्मू: जम्मू संभाग में एनसीबी हेडक्वार्टर से नशा तस्करी में संलिप्त एक आरोपी फरार हो गया है। आरोपी की पहचान पुलवामा के काकापोरा निवासी आकिब बशीर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार आकिब बशीर को सांबा में 522 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच में उसके एक नार्को मॉड्यूल से जुड़े होने की बात सामने आई थी।

बताया जा रहा है कि वह बीती देर रात एनसीबी की हिरासत से फरार हो गया। घटना के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह एनसीबी मुख्यालय से किस तरह फरार हुआ और इस दौरान उसे किसी ने मदद तो नहीं दी।

Next Story