उत्तराखंड
IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाली नैनीताल SSP की कमान, अब अपराधियों पर रहेगी नजर
Admindelhi1
28 Nov 2026 12:48 PM IST

x
नैनीताल को मिला नया पुलिस कप्तान, IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाला कार्यभार
हल्द्वानी: 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी अर्पण यदुवंशी ने शुक्रवार को नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वे उत्तरकाशी में एसपी रहते सिलक्यारा सुरंग हादसे के दौरान 41 श्रमिकों के रेस्क्यू अभियान में घटना कमांडर की भूमिका निभा चुके हैं।
एसडीआरएफ के सेनानायक रहते उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ-2025 और धराली आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व किया था। उन्हें मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक और महाकुंभ सेवा पदक सहित कई सम्मान मिल चुके हैं।
अब नैनीताल में उनके सामने कानून-व्यवस्था मजबूत रखने, अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की चुनौती होगी।
Next Story





