उत्तराखंड

इंटरस्टेट कोऑर्डिनेशन की हुई बैठक DGP बोले, इस बार चार करोड़ कांवड़िए के आने का अनुमान

Admin Delhi 1
27 Jun 2022 6:14 PM IST
इंटरस्टेट कोऑर्डिनेशन की हुई बैठक  DGP बोले, इस बार चार करोड़ कांवड़िए के आने का अनुमान
x

देवभूमि: कोरोना काल के दो साल के बाद अगले महीने से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है जिसे देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को मुकम्मल कराए जाने को लेकर इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन की बैठक की। बैठक में उत्तरप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और दिल्ली के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से कांवड़ यात्रा को बेहतर ढंग से संचालित किए जाने को लेकर चर्चा की गई।

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि हर साल सावन के महीने में लाखों की संख्या में कांवड़िए उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंचते हैं हालांकि, पिछले दो साल से कोविड के कारण कांवड़ यात्रा नहीं हो सकी थी लिहाजा इस साल करीब चार करोड़ कांवड़ियों के आने की संभावना है। बैठक में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन की अपील है कि जो भी कांवड़ यात्रा पर आ रहे हैं वो शांतिपूर्ण तरीके से आए और बिना हुड़दंग मचाए हरिद्वार से जल भरकर अपने गंतव्य को रवाना हो। साथ ही कहा कि इस कांवड़ यात्रा में करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों और होमगार्ड की तैनाती की जाएगी ताकि कावड़ यात्रा को सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सकें।

Next Story