उत्तराखंड

प्रेस क्लब हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

Shantanu Roy
15 Aug 2022 5:58 PM GMT
प्रेस क्लब हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
x
बड़ी खबर
हल्द्वानी। प्रेस क्लब हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रातः 11 बजे अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान हुआ। पूरा प्रेस क्लब प्रांगड़ वंदेमातरम भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। इस मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ कार्य करने वाले 4 नागरिकों को सम्मानित भी किया गया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट, सेवानिवृत्ति के बाद निर्धन विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए कार्य करने वाली पार्वती किरौला, सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए कार्य करने वाले उप निरीक्षक मोहन सिंह डोबाल, दिव्यांग होने के बावजूद सामाजिक कार्य मे लगी सुमनलता कश्यप को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी, संरक्षक ताराचंद गुर्रानी, महामंत्री रवि दुर्गापाल, दिनेश चंद्र जोशी, अजय चैहान, अनुराग वर्मा, गोपाल जोशी, सुशील शर्मा, नीरू भल्ला, एम हसनैन, किरन हसनैन, कमल जोशी, विनय शील, विशाल शर्मा, अनुपम गुप्ता, जया जोशी, कैफी भाई आदि मौजूद रहे।
Next Story