उत्तराखंड

इनकम टैक्स ने कोका कोला के गोदाम में मारा छापा, इलाके में मचा हड़कंप

Admin Delhi 1
7 Oct 2022 5:26 PM IST
इनकम टैक्स ने कोका कोला के गोदाम में मारा छापा, इलाके में मचा हड़कंप
x

किच्छा न्यूज़: किच्छा के किशनपुर में कोका कोला के गोदाम में शुक्रवार को इनकम टैक्स ने छापा मारा। छापा पड़ते ही इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान इनकम टैक्स के अधिकारियों ने किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। कोका कोला का किशनपुर में एक विशाल गोदाम है। यहां बरेली के परसाखेड़ा से कोका कोला के उत्पाद लाकर स्टॉक किए जाते हैं। इसके बाद यह माल उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई होता है। सुबह इनकम टैक्स की दिल्ली से आई टीम ने यहां अचानक छापा मारा।

कोका कोला के लखनऊ, शाहजहांपुर, परसाखेड़ा और किच्छा गोदाम में इनकम टैक्स ने दबिश दी। इसका मालिक बैंगलोर का रहने वाला बताया जा रहा है। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

Next Story