उत्तराखंड

हल्द्वानी में गर्मी के मौसम को देखते हुए एक घंटा आगे-पीछे किया गया समय

Admin Delhi 1
13 March 2023 7:43 PM IST
हल्द्वानी में गर्मी के मौसम को देखते हुए एक घंटा आगे-पीछे किया गया समय
x

हल्द्वानी: शहर की सफाई व्यवस्था एक अप्रैल से बदली नजर आएगी। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जिसके तहत सुबह और शाम को होने वाली शहर की सफाई में एक घंटे का बदलाव किया गया है।

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सफाई के समय में बदवाल का फैसला गर्मी के मौसम को देखते हुए लिया गया है। सुबह की पाली में सफाई एक घंटा पहले और शाम को एक घंटे बाद शुरू होगी। हालांकि घर-घर से कूड़ा उठाने वाले वाहन पूर्व की भांति ही संचालित होंगे।

मौजूदा वक्त में सुबह 8 से 12 और शाम को 2 से 6 बजे तक सफाई का समय निर्धारित है। इस लिहाज से सुबह की पाली का काम सुबह 7 से 11 और शाम की पाली का काम 3 से 7 बजे तक होगा। बता दें कि नगर निगम के पास कुल 60 वार्डों में सफाई के लिए तकरीबन 1000 कर्मचारी हैं।

Next Story