उत्तराखंड

डिजिटल युग में शहर के मुख्य डाकघर में महिने भर में आ रहे 60-65 मनी आर्डर

Admin Delhi 1
11 Jun 2023 9:25 AM GMT
डिजिटल युग में शहर के मुख्य डाकघर में महिने भर में आ रहे 60-65 मनी आर्डर
x

हल्द्वानी-कपकोट: भारतीय डाक विभाग की मनी आर्डर सेवा आधुनिक युग में भी जोर-शोर से चल रही है। एक ओर जहां लोग मनी ट्रांसफर करने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म अपना रहे है। वहीं कुछ लोग अभी भी ऐसे है जो डाक विभाग की सालों पुरानी सेवा के माध्यम से पैसे इधर-उधर भेज रहे है।

हल्द्वानी के मुख्य डाकघर में हर महिने लगभग 60-65 मनी आर्डर आते है। ये मनी आर्डर पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ शहरों से भी आते है। मुख्य डाकघर में हर माह चंपावत, बागेश्वर, ओखलकांडा, नैनीताल के साथ-साथ पुणे, मुंबई, बैंगलोर से भी मनी आर्डर आते है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मनी आर्डर इस्तेमाल करने वाले अधिकांश बुजुर्ग लोग है। जो डिजिटल प्लेटफॉर्म में भरोसा नहीं करते है। 1880 में शुरु हुई इस सेवा को बुजुर्ग लोगों ने अभी भी जीवित रखा है।

त्योहारों में बढ़ जाती है डिमांड

विभागीय अधिकारी ने बताया कि रक्षा बंधन व भिटौली जैसे पहड़ी त्योहार में मनी आर्डर भेजने वालो की संख्या बढ़ जाती है। आमतौर पर 60-65 मनी आर्डर आते है। पर त्योहार के समय लगभग 90 मनी आर्डर आते है। त्योहारों में पहाड़ी क्षेत्र जैसे अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, ओखलकांडा आदि जगह से बहुत मनी आर्डर आते है।

मकान व घरों का किराया दे रहे मनी आर्डर से

शहर के कई लोग मकान व दुकानों का किराए देने के लिए भी इस सेवा का लाभ ले रहे है। मनी आर्डर कोर्ट व अन्य संस्थाओं पर प्रूफ के तौर पर भी दिखाया जाता है। पीलीकोठी स्थित चंदन नेगी ने बताया कि वे अपने घर का किराया अभी भी मनी आर्डर के माध्यम से देते है। उन्होंने कहा कि मनी आर्डर करने में तुरंत भुगतान पर्ची मिल जाती है। जो कभी भी सबूत के तौर पर उपयोग की जा सकती है। साथ ही मनी आर्डर यूजर फ्रेंडली, सरकारी व पैसे ट्रांसपुर करने का सरल तरीका है।

मनी आर्डर सालों पुरानी सेवा है। इसलिए अधिकांश लोग अभी भी उस पर भरोसा करते है। साथ ही मनी आर्डर किसी भी संस्था व कोर्ट में सबूत के तौर पर इस्तेमाल किए जा सकते है। इसलिए अधिकांश लोग अभी भी मनी आर्डर सेवा का लाभ ले रहे है।

- ललित पांडे, सहायक पोस्ट मास्टर

Next Story