उत्तराखंड

देवभूमि पिथौरागढ़ में एक पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या करके शव को जलाया

Admin Delhi 1
22 July 2022 1:40 PM GMT
देवभूमि पिथौरागढ़ में एक पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या करके शव को जलाया
x

सिटी क्राइम न्यूज़: पिथौरागढ़ में 25 वर्षीय विवाहिता का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका आनंदी देवी की मां सुनीता देवी ने दामाद कृष्ण कुमार पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और जिंदा जलाकर मार डालने की तहरीर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की सुबह पिथौरागढ़ से सटे मैथाना गांव के कुछ लोग दूध लेकर बाजार की ओर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें गधेरे यानी तालाब के पास धुंआ उठते नजर आया। करीब जाने पर उन्हें महिला का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल एमसी पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला का अधजला शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैली तो हड़कंप मच गया।

रियांसी निवासी सुनीता देवी ने मुख्यालय आकर शव की शिनाख्त की। बताया कि लावारिश शव उनकी बेटी आनंदी देवी का है। सुनीता देवी ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह छह साल पहले छेड़ा गांव निवासी कृष्ण कुमार के साथ हुआ था। दोनों की पांच साल की एक बेटी है। उसकी बेटी अपने पति कृष्ण कुमार के साथ न रहकर पिछले तीन महीने से मायके रियांसी में ही रह रही थी। कृष्ण कुमार बिण क्षेत्र में एक वेल्डिंग की दुकान में काम करता है और पास में ही कमरा किराए में लेकर रहता है। बीते रोज कृष्ण कुमार आनंदी को वापस घर भेज देने की बात कहकर अपने साथ ले गया लेकिन आनंदी घर नहीं लौटी।

बताया जा रहा है कि मृतका आनंदी देवी को घर लाने के बाद पति कृष्ण कुमार ने बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शह को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की।

Next Story