उत्तराखंड

नशे की हालत में एक व्यक्ति ने सरयू नदी में लगाई छलांग

Admin Delhi 1
5 Nov 2022 7:49 PM IST
नशे की हालत में एक व्यक्ति ने सरयू नदी में लगाई छलांग
x

बागेश्वर न्यूज़: एक व्यक्ति ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। जल पुलिस ने उसे नदी से समय रहते निकाल लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वह नशे की हालत में था और पुलिस ने उसका चालान काटा है।

शनिवार को अपराह्न अल्मोड़ा जिले के अंग्यारपानी निवासी 45 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र नारायण सिंह सरयू तट पर पहुंच गया। वह नशे की हालत में था और नदी में कूद गया। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस चौकी इंचार्ज सोहन लाल लोबियाल ने बताया कि वह शव यात्रा में शामिल होने आया था। शराब के नशे में धुत था। उसे अस्पताल ले जाया गया और वह ठीक है। बाद में उसे स्वजनों को सौंप दिया गया है।

Next Story