उत्तराखंड
Uttarakhand में IMD ने जारी की पांच जिलों के लिए चेतावनी
Tara Tandi
14 Aug 2024 11:43 AM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड : मौसम का मिजाज 14 अगस्त को बिगड़ा रहेगा. मौसम विभाग ने देहरादून समेत पांच जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी कर भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है.
IMD ने जारी की पांच जिलों के लिए चेतावनी
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 14 अगस्त को राजधानी देहरादून समेत, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही अन्य जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. मौसम वैज्ञानिकों ने चार धाम यात्रा में जाने वाले यात्रियों से मौसम का अपडेट देखने के बाद ही यात्रा में आने की हिदायत दी है.
18 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 14 से 18 अगस्त तक राज्य में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों के लिए हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और नैनीताल जिले में भारी बारिश की आशंका जताई है.
TagsUttarakhand IMDजारी पांच जिलों चेतावनीUttarakhand IMD issued warning for five districtsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





