उत्तराखंड
Uttarakhand में IMD ने इन जिलों के लिए जारी की बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
Tara Tandi
21 Jan 2025 11:46 AM IST

x
उत्तराखंड Weather : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पहाड़ों में हल्की बारिश के साथ ही ऊंचाई वाली चोटियों में बर्फबारी के आसार हैं. ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने सतर्कता बरतने की अपील की है.
इन जिलों में के लिए जारी की बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को चमोली, उत्तरकाशी ओर पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं. इसके साथ ही ऊंचाई वाली चोटियों में बर्फबारी की संभावना है. जिसके बाद एक बार फिर पारा लुढ़क सकता है.
बीते दिन के तापमान पर डालें एक नजर
बीते सोमवार के तापमान की बात करें तो राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 24.2 सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा. उधर मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा.
TagsUttarakhand IMDजिला भारी बारिशबर्फबारी चेतावनीdistrict heavy rainsnowfall warningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





