उत्तराखंड

Uttarakhand में IMD ने दो जिलों के लिए जारी किया झमाझम बारिश का अलर्ट

Tara Tandi
2 Jun 2025 3:17 PM IST
Uttarakhand में IMD ने दो जिलों के लिए जारी किया झमाझम बारिश का अलर्ट
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज सोमवार को भी बिगड़ा हुआ है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की है.
उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, IMD ने जारी किया झमाझम बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 2 जून को उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों से लेकर मैदानी जिलों तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं प्रदेश के सभी जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
तापमान पर डालें नजर
तापमान की बात करें तो देहरादून का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 18°C रहने की संभावना है. वहीं हरिद्वार जिले का अधिकतम 36°C और न्यूनतम 22°C रहने की संभावना है. इसके अलावा चमोली जिले का अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम तापमान 13°C रहने की संभावना है. इसके साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है.
अनावश्यक यात्रा से बचने की दी सलाह
वहीं उत्तरकाशी जिले का अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 12°C रहने की संभावना है. इसके अलावा नैनीताल जिले का अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम तापमान 12°C रहेगा. वहीं पिथौरागढ़ जिले का अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 14°C रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों ने पर्वतीय क्षेत्रों में संभावित बारिश और गरज-चमक को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह की है.
Next Story