उत्तराखंड
IMD ने जारी किया तीन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहें
Tara Tandi
14 July 2025 5:54 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड: रुक-रूककर बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
मौसम विभाग ने जारी किया तीन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 14 जुलाई को राजधानी देहरादून, नैनीताल ओर बागेश्वर जिले में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
PWD को हुआ 90 करोड़ का नुकसान
बता दें प्रदेशभर में हुई बारिश के कारण जहां राष्ट्रीय राजमार्गों पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से यातायात बंद हो गया है. वर्तमान में प्रदेशभर में 73 सड़कें बंद है. जिसमें से 62 पीएमजीएसवाई की सड़कें हैं. पीडब्ल्यूडी (PWD) सचिव पंकज पांडे ने बताया कि अब तक इस मानसून में विभाग को करीब 90 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है. इसमें सड़कों की टूट-फूट, पुलों को हुए नुकसान और निर्माणाधीन कार्यों के प्रभावित होने जैसी स्थिति शामिल है.
TagsIMD जारी किया तीन जिलोंभारी बारिश अलर्टसतर्क रहेंIMD issued heavy rain alert for three districtsstay alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारA
Next Story





