उत्तराखंड
Uttarakhand में IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
Tara Tandi
22 July 2025 5:07 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड : सोमवार सुबह से ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का दौर कारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
IMD ने उत्तराखंड के इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
मौजम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 22 जुलाई को राजधानी देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
टिहरी में आज बंद रहेंगे स्कूल
मौसम विभाग की माने तो अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद टिहरी जिला प्रशासन ने सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक और सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
TagsUttarakhand IMD जारीजिलों भारी बारिश अलर्टUttarakhand IMD issueddistricts heavy rain alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





