उत्तराखंड
Uttarakhand में IMD ने जारी किया बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट
Tara Tandi
29 May 2025 11:47 AM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड : 29 मई यानी आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अधिकांश जिलों के लिए बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
IMD ने जारी किया बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट
उत्तराखंड में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 29 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के अधिकांश स्थानों पर हल्की सी मध्यम बारिश होने की संभावना है. जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
पर्वतीय जिलों में चलेगी तेज हवाएं
मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड के सभी पर्वतीय जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी. वहीं तापमान की बात करें तो राजधानी देहरादून का आज अधिकतम 32°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहेगा. जबकि हरिद्वार जिले का अधिकतम 37°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहेगा. वहीं चमोली जिले का अधिकतम तापमान 26°C, न्यूनतम 17°C रहने की संभावना है.
TagsUttarakhand IMD जारी बारिशतेज हवाएं चलने अलर्टUttarakhand IMD issued rainstrong winds alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





