
x
Uttarakhand उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास से जुड़ी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने 52 नगर निकायों में 115 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर की शुरुआत की। नकल विरोधी कानून पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा के लिए सिर झुका भी सकता हूं और स्वयं को मिटा भी सकता हूं। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित 15,600 नए आवासों का भी लोकार्पण किया। इसके साथ ही स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक पंजीकरण अभियान और अंगीकार 2.0 भी लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य फेरी व्यवसायियों को संगठित कर उन्हें आजीविका से जोड़ना है। स्वच्छता को बढ़ावा देते हुए, सीएम धामी ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु 244 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगर निकायों को अटल निर्मल नगर पुरस्कार से सम्मानित किया। नगर निगम श्रेणी में रुद्रपुर को प्रथम, पिथौरागढ़ को द्वितीय और कोटद्वार को तृतीय स्थान मिला। वहीं, नगर पालिका परिषद में मसूरी प्रथम, डोईवाला द्वितीय और भीमताल तृतीय रहे। नगर पंचायत में लालकुआं ने पहला, गुलरभोज ने दूसरा और भिकियासैंण ने तीसरा पुरस्कार जीता। छावनी परिषद में लैंसडौन प्रथम, रानीखेत द्वितीय और रुड़की तृतीय घोषित किए गए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये सभी पहलें न केवल राज्य के नगरीय क्षेत्रों को और अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में सहायक सिद्ध होंगी, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं के प्रकरण पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि नकल के मामले में सरकार ने तुरंत कार्रवाई की और देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है।
विपक्षी दलों पर युवाओं को ढाल बनाकर राजनीतिक रोटी सेंकने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, "मैं युवाओं के हितों की रक्षा के लिए सिर झुका भी सकता हूं और स्वयं को मिटा भी सकता हूं। उन्होंने बताया कि इस कानून के बाद पिछले 4 वर्षों में 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है और 100 से अधिक नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा, सविता कपूर, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल सहित विभिन्न नगर निकायों के मेयर, सचिव नितेश कुमार झा सहित शहरी विकास विभाग व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।
Tagsपुष्कर सिंह धामीउत्तराखंडशहरी विकासआयुष्मान आरोग्य मंदिरप्रधानमंत्री आवास योजनास्ट्रीट वेंडर्सअंगीकार 2.0स्वच्छता सर्वेक्षणअटल निर्मल नगर पुरस्कारनकल विरोधी कानूनरोजगारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





