उत्तराखंड

अनबन होने पर पति ने छोड़ा घर, पत्नी पहुंची पुलिस स्टेशन

Admin Delhi 1
2 Nov 2022 7:51 PM IST
अनबन होने पर पति ने छोड़ा घर, पत्नी पहुंची पुलिस स्टेशन
x

हल्द्वानी न्यूज़: एक महिला ने अपने पति की गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कराई है। कहा है कि अनबन होने पर पति घर छोड़कर चला गया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज गुमशुदगी में गन्ना सेंटर निवासी रूपवती ने कहा है कि बीते दिवस उसकी अपने पति अनिल कुमार के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे उसका पति इतना क्षुब्ध हो गया कि घर छोड़कर चला गया। उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन सुराग नहीं लगा। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंची।

Next Story