
x
पत्नी सबाना मोबाइल पर ऑलनलाइन लूडो खेलती थी
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हरभजवाला आईएसबीटी के पास रहने वाला 48 वर्षीय चंगेज खान शनिवार सुबह करीब सात बजे पुलिस चौकी पहुंचा और बताया कि उसने अपनी पत्नी सबाना की गला घोंटकर हत्या कर दी. यह सुनते ही पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर रविंद्र यादव ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और एसएसआई कुंदन राम और चौकी प्रभारी ओमबीर सिंह के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए निकल पड़े.
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम को वहां चंगेज खान की पत्नी मृत अवस्था में पड़ी मिली. इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया. वहीं उसके पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी सबाना मोबाइल पर ऑलनलाइन लूडो खेलती थी. इसके अलावा वह किसी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन चैट भी करती थी. इसे लेकर कई दिनों से दोनों का विवाद चल रहा था.'आरोपी के मुताबिक, बार-बार मना करने पर भी पत्नी ने न तो गेम खेलना छोड़ा और न ही उससे बात करनी बंद की. शबाना इसी तरह शुक्रवार रात मोबाइल पर गेम खेल रही थी. इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें उसने अपनी पत्नी का गला दबा दिया. इससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई.
Next Story





