उत्तराखंड

खेल विभाग की ओर से क्रॉस कंट्री दौड़ में जीत के लिए सैकड़ों धावकों ने दिखाया दमखम

Admin Delhi 1
2 Oct 2022 12:24 PM GMT
खेल विभाग की ओर से क्रॉस कंट्री दौड़ में जीत के लिए सैकड़ों धावकों ने दिखाया दमखम
x

हल्द्वानी नई: गांधी जयंती के मौके पर खेल विभाग की ओर से अंडर-14, 16 बालक-बालिकाओं व महिला-पुरुष ओपन वर्ग में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। छह वर्गों में हुई इस दौड़ में प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इसके बाद अंडर-16 बालक-बालिका वर्ग की दौड़ हुई, जो एमबी डिग्री कॉलेज तक निकाली गई। आखिर में पुरुष व महिला ओपन की दौड़ हुई, जो स्टेडियम से हाईडिल गेट तक निकाली गई। सभी वर्गों की दौड़ वापस स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। जिसमें हर वर्ग से प्रथम आने वाले छह खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद जिला क्रीड़ा अधिकारी रसिका सिद्दीकी ने झंडा रोहण किया। इस मौके पर सहायक निदेशक खेल सुरेश चंद्र पांडे, बबीता बिष्ट, जानकी कार्की, गौरव खोलिया, किशोर पाल, नीता पोखरिया, किशन सिंह बोरा, कुंवर चंद्र, हेमलता शाह, महेश सिंह, संजय गौड़, विकास पंत, विमला रावत, आनंद, त्रिलोक सिंह जीना आदि मौजूद रहे।

ये रहे विजेता:

अंडर-14 बालक वर्ग में अभिषेक वर्मा, रकीब हुसैन, विक्की, प्रांजल, योगेश, रोहित कुमार व बालिका वर्ग में मेघा गोस्वामी, त्रिवेणी खड़का, अवनि चड्डा, शिया भंडारी, पूजा बेलवाल, अंजलि मेहता प्रथम।

अंडर-16 बालक वर्ग में रोहित कुमार, नरेश सिंह, हर्ष कुमार, पवन दीप, राजू चिलवाल, प्रांजल बिष्ट व बालिका वर्ग में दीया देव, रिद्धिमा नेगी, वंशिका चौधरी, नेहा कांडपाल, रिया जोशी, नीमा त्रिपाठी।

महिला ओपन वर्ग में रिया भंडारी, पुष्पा भट्ट, ज्योति नैनवाल, मोहित सिंह, गीता जोशी, रीता गंगवार व पुरुष ओपन में विपिन जोशी, हरीश बोरा, गौरव भगत, चेतन बिष्ट, अंकित जोशी व रोहित प्रथम रहे।

Next Story