उत्तराखंड
Uttarakhand में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, पढ़ लें IMD का पूर्वानुमान
Tara Tandi
14 Dec 2024 3:01 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड : बीते सोमवार को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई थी. जिसके बाद तापमान में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी थी. लेकिन इन दिनों दोपहर में तेज धूप खिलने से तापमान सामान्य बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा.
मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार परसदे में फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं. फिलहाल कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. राजधानी देहरादून में कहीं कहीं आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. जबकि रात के समय पाला पड़ने से तापमान में गिरावट आएगी तो सुबह के समय कोहरा लोगों के लिए मुश्किल बन सकता है.
तापमान पर डालें एक नजर
बता दें बीते शुक्रवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.4 और न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं यूएसनगर का अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
TagsUttarakhand कैसा रहेगामौसम मिजाजIMD पूर्वानुमानHow will be UttarakhandweatherIMD forecastजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





