उत्तराखंड
Rishikesh-Badrinath हाईवे पर भयंकर हादसा, बीच सड़क पर पलटी कार
Tara Tandi
25 May 2025 5:13 PM IST

x
Tehri Garhwal टेहरी गढ़वाल: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे से हादसे की खबर सामने आ रही है. पंतगांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है.
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा
हादसा रविवार का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार नॉएडा के यात्रियों से भरी कार पंतगांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. बताया जा रहा है चालक को गाड़ी चलाते हुए झपकी आ गई. जिस बाद चालक ने हैंडब्रेक खींच लिया और कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई.
मौके पर मची चीख पुकार
कार के पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से कार को सीधा कर सड़क किनारे खड़ा कर दिया. हादसे में सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं. गनीमत रही कि कार खाई की तरफ नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.
TagsRishikesh-Badrinath हाईवेभयंकर हादसाबीच सड़क पलटी कारRishikesh-Badrinath Highwayterrible accidentcar overturned in the middle of the roadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





