उत्तराखंड

गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे देहरादून, देखे तस्वीरें

jantaserishta.com
21 Oct 2021 6:48 AM IST
गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे देहरादून, देखे तस्वीरें
x
बड़ी खबर

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने केन्द्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया। अमित शाह आज उत्तराखण्ड में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।



जानकारी मिली है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को आपदा प्रभावित स्थानों का पहले हवाई सर्वेक्षण करेंगे। उसके बाद जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर ही अधिकारियों की बैठक लेंगे और दिशा-निर्देश देंगे।
उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी चिंता में है। इसी के मद्देनजर प्रदेश भाजपा ने बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के सभी कार्यक्रम 24 अक्तूबर तक स्थगित कर दिए हैं। शहीद सम्मान यात्रा भी टाल दी गई है। कैबिनेट मंत्रियों ने भी अपने कार्यक्रम टाल दिए हैं।
आज : गृहमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
9:30 बजे गृहमंत्री राजभवन से जीटीसी हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।
9:45 बजे जीटीसी हेलीपैड से बीएसएफ हेलीकॉप्टर के माध्यम से
11:30 बजे तक गृहमंत्री, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।
11:40 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट स्थित राज्य अतिथि गृह पहुंचेंगे।
11:45 से 12:45 बजे तक जॉलीग्रांट एयरपोर्ट स्थिति राज्य अतिथि गृह में बैठक करेंगे। 1:00 बजे गृहमंत्री अमित शाह जौली ग्रांट एयरपोर्ट से आईएएफ एयरक्राफ्ट से नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
आपदा में अब तक 55 की मौत
कुमाऊं में बेमौसम बारिश के कहर से सात और गढ़वाल में तीन और लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही आपदा की भेंट चढे़ लोगों की संख्या अब 55 हो गई है।
मदद की तैयारी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दूरभाष पर प्रदेश में बारिश के बाद राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और संगठन के कार्यकर्ताओं को आपदा प्रभावितों की मदद में जुटने का आह्वान किया। कौशिक ने कहा कि प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी और कुलदीप कुमार को समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के सभी कॉल सेंटर सक्रिय हैं और बूथ स्तर तक जुड़े हैं।
कुमाऊं मंडल में जिलाध्यक्ष व संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को तत्काल टीमें बनाकर प्रभावित स्थलों पर पहुंचकर लोगों की मदद करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राशन किट, कपड़े और जरूरी सामान जरूरतमंदों को मुहैया कराया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story