उत्तराखंड
Uttarakhand में होली की धूम, पहाड़ से मैदान तक रंगों में सराबोर लोग
Tara Tandi
14 March 2025 1:52 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड : होली की धूम देखी जा रही है। पूरे राज्य में होली जोश और उल्लास के साथ खेली जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टि. (रिटा.) गुरमीत सिंह ने राज्य के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।
राजभवन में मनी होली, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं
देहरादून स्थित राजभवन में होली मनाई गई। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टि. (रिटा.) गुरमीत सिंह ने होली खेली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को होली की शुभकामनाएं दी और उन्हे गुलाल लगाया। इस मौके पर राज्य के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और डीजीपी दीपम सेठ भी मौजूद रहे। राज्यपाल लेफ्टि. (रिटा.) गुरमीत सिंह ने समूचे राज्यवासियों को होली के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान राजभवन में विशेष रूप से फूलों की होली भी खेली गई।
गढ़वाल और कुमाऊं में भी होली की धूम
वहीं गढ़वाल और कुमाऊं में होली की धूम देखी जा रही है। गढ़वाल के अधिकांश इलाकों में लोग होली खेलते नजर आ रहे हैं वहीं कुमाऊं में भी होली का रंग जमा है। होल्यारों की टीमें सुबह से ही अलग अलग इलाकों में घूम रहीं हैं होली के गीत सुना रही हैं।
पुलिस भी सतर्क, रखी जा रही नजर
वहीं होली में हुड़दंग को देखते हुए पुलिस भी सतर्क है। चूंकि आज जुमा भी है और रमजान भी चल रहा है लिहाजा पुलिस के लिए दोहरी चुनौती है। राज्य के संवेदनशील इलाकों में निगरानी रखी जा रही है।
TagsUttarakhand होली धूमपहाड़ मैदानरंगों सराबोर लोगUttarakhand Holi celebrationsmountainsplainspeople drenched in coloursजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





