उत्तराखंड

म्यूजियम में दिखेगा उत्तराखंड का इतिहास

Admin2
25 May 2022 7:57 PM IST
म्यूजियम में दिखेगा उत्तराखंड का इतिहास
x
चतुर्थ चरण में होने वाले कार्यों के बारे में विचार विमर्श

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : अल्मोड़ा शहर के मध्य स्थित मल्ला महल में बनने वाले म्यूजियम के कार्यों को लेकर आज एक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान स्वीकृत प्रथम एवं द्वितीय चरण में होने वाले कार्यों तथा प्रस्तावित तृतीय एवं चतुर्थ चरण में होने वाले कार्यों के बारे में विचार विमर्श किया गया।

बैठक में उपस्थित विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने कार्यों एवं अनुभवों को साझा किया गया। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी विषय विशेषज्ञों से कार्ययोजना बनाकर तृतीय एवं चतुर्थ चरण के लिए प्रस्ताव भी प्रस्तुत करने के लिए कहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बनने वाले म्यूजियम में एक सूचना केंद्र बनाने की भी योजना बनाई जाए जिसमे जनपद की समस्त जानकारियां उपलब्ध हो सकें।कहा कि म्यूजियम को शिक्षा एवं संस्कृति के साथ जोड़ते हुए जनपद की विभिन्न जानकारियां साथ ही ऐतिहासिक जानकारियां भी म्यूजियम में सम्मिलित की जाएं। बैठक के दौरान म्यूजियम में बनने वाली विभिन्न गैलरी जिसमे चंद राजाओं का इतिहास, गोरखाओं का इतिहास, कत्यूर वंश तथा अंग्रेजों का इतिहास आदि की व्यवस्थाओं के बारे में बात की गई। उन्होंने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को अपने अपने स्तर के सभी कार्य ससमय करने के निर्देश दिए।
Next Story