उत्तराखंड

डंपर की टक्कर से टूटा कूल्हा, हालत नाजुक

Admin4
22 Aug 2023 2:15 PM GMT
डंपर की टक्कर से टूटा कूल्हा, हालत नाजुक
x
हल्द्वानी। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की हालत नाजुक है। काठगोदाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में आदर्श कालोनी काठगोदाम निवासी अंकित जायसवाल पुत्र सुरेश चंद्र जायसवाल ने बताया कि उनके बड़े भाई अनुराग जायसवाल (46) बीती 17 अगस्त को रानीबाग से नारीमन तिराहे से होते हुए अपने घर लौट रहे थे। तभी गौलापार की ओर से आ रहे डंपर संख्या यूके 02 सीए 1013 ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए अनुराग को अस्पताल लाया गया, जहां उनका कूल्हा टूटने की पुष्टि हुई।
Next Story