उत्तराखंड

हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा ने बीजेपी का दामन थामा

Shreya
22 Jun 2023 6:41 AM GMT
हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा ने बीजेपी का दामन थामा
x

उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई है। बता दें कि जदयू में विलय से इनकार करने के बाद पार्टी ने महागठबंधन सरकार से अलग होने का निर्णय लिया था।

संतोष मांझी ने दिया था मंत्रिमंढल से इस्तीफा

बता दें कि पिछले हफ्ते हम के इकलौते मंत्री और जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन उर्फ संतोष मांझी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था। बेटे के इस्तीफे के बाद जीतन राम मांझी ने साफ बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा पार्टी का जदयू में विलय चाहते थे, लेकिन जब यह पार्टी महागठबंधन में शामिल नहीं थी तो किसी दल के अंदर विलय का तो सवाल ही पैदा नहीं होता।

NDA में शामिल हुई HAM

बुधवार को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के गृह मंत्री अमित शाह से लगभग पौन घंटे की मुलाकात की। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नित्यानंद राय के सामने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने की घोषणा की।

Next Story