उत्तराखंड

Himachal Pradesh: मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त, 3 घायल

Bharti Sahu 2
26 Nov 2024 11:34 AM IST
Himachal Pradesh: मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त, 3 घायल
x
Himachal Pradesh: कोटखाई थाना के अंतर्गत बागी के पास डुगाथाच में एक मारुति कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग लाया गया है। हालांकि, इसमें किसी की जान नहीं गई है।
जानकारी के अनुसार, यहां एक मारुति कार (नंबर- एचपी 03सी 3248) सड़क से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें राकेश नेगी पुत्र जगदीश नेगी निवासी भालू डाकघर बागी, ​​वीर बहादुर पुत्र दलवीर निवासी गांव बागी और दलवीर पुत्र मन बहादुर गांव खोला नेपाल घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story