उत्तराखंड

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत आज हल्द्वानी दौरे पर, अफसरों संग बैठक कर समस्याओं का निराकरण होगा

Admin Delhi 1
25 Nov 2022 1:26 PM GMT
उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत आज हल्द्वानी दौरे पर, अफसरों संग बैठक कर समस्याओं का निराकरण होगा
x

हल्द्वानी न्यूज़: कैबिनेट मंत्री के जनपद में दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। शुक्रवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय में बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ। फिर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, जिला प्रभारी कैलाश शर्मा, सह प्रभारी विवेक सक्सेना का बुके देकर स्वागत किया। जिला प्रभारी शर्मा ने कहा कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होती है इसलिए भाजपा सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान करती है, सभी को उनकी योग्यता अनुसार जिम्मेदारी देती है। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर तक सभी मोर्चों, जिला का गठन विधिवत रूप से हो जाएगा। इस बार संगठन में 40 से 50 आयु वर्ग के लोगों को ही जिम्मेदारी दी जाएगी। महिलाओं को भी महिला मोर्चे की गति बढ़ानी होगी और योग्य एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के नाम संगठन को बताने चाहिए ।

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सभी पदाधिकारियों से क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ली। इसमें ओखलकांडा, बेतालघाट, भवाली, नैनीताल, रामनगर, बिंदुखत्ता आदि मंडलों में चिकित्सा, शिक्षा, पेयजल एवं सड़क आदि समस्याओं के बारे में बताया। इस पर रावत ने आश्वासन दिया कि शनिवार को अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में इनका निस्तारण किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री रावत ने कहा कि चिकित्सा विभाग की ओर से 258 जांच फ्री की जा रही हैं। इंसुलेन के इंजेक्शन फ्री, महिला समूह को 5 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण, छह लाख लोगों का आयुष्मान योजना में मुफ्त इलाज, पहाड़ो में काम के दौरान दुर्घटना होने पर फ्री एयर एम्बुलेंस, सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाल 27 लाख बच्चों को मुफ्त किताब एवं जूता, हर ब्लाक में पीएम श्री स्कूल खोला जाएगा। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचानी चाहिए।

इस दौरान विधायक डॉ. मोहन बिष्ट व सरिता आर्य, मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिपं अध्यक्ष बेला तोलिया, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत व हेमंत द्विवेदी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, साकेत अग्रवाल, आनंद दरम्वाल, पुष्कर जोशी, आनन्द बिष्ट, मुकेश बेलवाल, नितिन राणा आदि मौजूद थे।

Next Story