केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग फुल, जानिए बुकिंग की पूरी जानकारी

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम दर्शन के लिए हेली सेवाओं की डिमांड कितनी है, इसका अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है। केदारनाथ में हेली सर्विस के टिकट फुल हो गए हैं। चारधाम यात्रा अभी शुरू ही हुई है टिकट बुकिंग बंद भी हो गई है। छह जून से बुकिंग खोली गई है। तब तक किसी भी दिन चॉपर का टिकट नहीं मिल रही है। केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हवाई सुविधा उपलब्ध है। हवाई सेवा की बुकिंग के लिए राज्य सरकार ने अपनी वेबसाइट बनाई है। इस साइट पर मंगलवार को छह मई से छह जून तक की बुकिंग खोली गई थी। इन तिथियों में केदारनाथ की हवाई यात्रा के टिकट नहीं मिल रहे हैं। 6 जून के बाद टिकट अवेलेबल हैं। हेली सेवाओं के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले दिन गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएनवीएन) से वेबसाइट खुलते ही तेजी से टिकटों की बुकिंग शुरू हुई। यह बुकिंग साइट मंगलवार को फुल हो गई है।





