
x
पहले दिन ही 14 यात्रियों को लेकर 16 सीटर हेलीकॉप्टर रवाना हुआ।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : हरिद्वार पहुंचने वाले यात्रियों को हेलीकॉप्टर सेवा से कंपनी की ओर से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम तक श्रद्धालुओं को पहुंचाया जाएगा। शहर के निकटवर्ती गांव श्यामपुर से हेली सेवा की शुरुआत हो चुकी है। यात्रियों के लिए 16 सीटर एमई-17 हेलीकॉप्टर लगाया गया है। हेली सेवा को शुरू करने से अब यात्रियों के सफर को आसान बनाया जा सकेगा। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को यात्रा करने में काफी सहायता मिलेगी। पहले दिन ही 14 यात्रियों को लेकर 16 सीटर हेलीकॉप्टर रवाना हुआ।
एक लाख 35 हजार का पैकेज
निजी कंपनी ने एक लाख 35 हजार रुपए प्रति यात्रा पैकेज बनाया है। जिसमें दो रात हरिद्वार में फाइव स्टार होटल में और एक रात बदरीनाथ में रूकने की व्यवस्था कंपनी की तरफ से होगी। 16 सीटर एमई-17 हरिद्वार के गांव श्यामपुर से गुप्तकाशी यात्रियों को लेकर जाएगा। इसके बाद यहां से शटल हेली सेवा के माध्यम से यात्री केदारनाथ जाएंगे। केदारनाथ से वापस आ रहे यात्रियों को बदरीनाथ लेकर जाएगा।
Next Story





