उत्तराखंड
Chardham के लिए इस दिन से होगी हेली सेवा बंद, हेलीकॉप्टर नहीं भरेंगे उड़ान
Tara Tandi
21 Jun 2025 8:07 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड: चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है. 22 जून यानी रविवार से केदारनाथ धाम समेत चारधाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बंद होने जा रही है. मानसून की दस्तक के बाद उत्तराखंड सरकार ने ये फैसला लिया है.
22 जून से चारधाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बंद हो जाएगी. प्रदेश में मानसून की दस्तक और लगातार हो रहे हेलीकॉप्टर हादसों को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है. 15 जून को केदारनाथ घाटी में हुए हेलीकॉप्टर हादसे के बाद से अब तक कोई भी हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया है. हेलीपैडों पर सन्नाटा पसरा है और टिकट कैंसिलेशन का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है.
5400 से ज्यादा यात्री करा चुके हैं अपना टिकट रद्द
बता दें अब तक 5400 से ज्यादा यात्री अपने टिकट रद्द करा चुके हैं, जिससे यात्रा प्रबंधन पर भी असर पड़ा है. हेली सेवाओं का संचालन 2 मई से शुरू हुआ था, और 14 जून तक केदारनाथ धाम तक 56,044 श्रद्धालुओं ने हेलीकॉप्टर से यात्रा की. लेकिन सुरक्षा कारणों और मानसूनी मौसम को देखते हुए यह सेवा स्थगित रहेगी. श्रद्धालुओं को अब पैदल, घोड़े-खच्चर या डांडी-कंडी से ही यात्रा करनी होगी.
हेलिकॉप्टर सेवा केदारनाथ यात्रा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून की दस्तक के बीच 22 जून को सभी हेली कंपनियां लौट जाएंगी. बरसात का मौसम खत्म होने पर 15 सितंबर के बाद हेली कंपनियों का दूसरा चरण शुरू होगा. प्रशासन ने भी यात्रियों से अपील की है कि मौसम का अपडेट देखने के बाद ही यात्रा की योजना बनाएं.
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





