उत्तराखंड

कश्मीर से उत्तराखंड के लिए हफ्ते में 6 दिन हेली सर्विस, जाने क्या रहेगी समय

Admin2
2 Jun 2022 4:25 PM IST
कश्मीर से उत्तराखंड के लिए हफ्ते में 6 दिन हेली सर्विस, जाने क्या रहेगी समय
x
श्रीनगर से देहरादून

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : इससे पहले श्रीनगर से देहरादून के लिए हफ्ते में 3 दिन ही हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध थी। अब स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत की ओर से पहल की गई है। इसके बाद पवन हंस कंपनी द्वारा हेलीकॉप्टर सेवा को सप्ताह में 6 दिन कर दिया गया है। श्रीनगर हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर सर्विस प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया है कि रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन पवनहंस की हेली सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को हेलीकॉप्टर सेवा टिहरी से होकर देहरादून तक जाएगी। मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को श्रीनगर से डायरेक्ट देहरादून के लिए हेलीकॉप्टर उपलब्ध होगी। श्रीनगर से सीधे देहरादून के लिए हेली सेवा का समय दोपहर 12 बजे होगा।
Next Story