उत्तराखंड

Uttarakhand में तेज बारिश, तापमान 6 डिग्री गिरा; 4 जिलों में अलर्ट

Ashish verma
30 May 2025 7:27 PM IST
Uttarakhand में तेज बारिश, तापमान 6 डिग्री गिरा; 4 जिलों में अलर्ट
x
Uttarakhand में तेज बारिश

Dehradun.देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है और पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बादल मंडरा रहे हैं। देहरादून समेत अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जिससे पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई। अधिकांश इलाकों में पारे में तीन से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जिससे गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी पर्वतीय इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अन्य इलाकों में भी तेज बारिश हो सकती है। गुरुवार रात को देहरादून और आसपास के इलाकों में तेज बारिश के बाद रातभर बादल मंडराते रहे। इसके साथ ही सुबह से ही हल्की बौछारें पड़ने लगीं। दून में दिनभर बादल मंडराते रहे और दो से तीन दौर की बारिश हुई।

जिससे तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। जिससे गर्मी से राहत मिली है। हालांकि शाम को आसमान साफ ​​होने लगा। उधर, चारधाम में भी दिनभर बादलों की लुकाछिपी के बाद कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुमाऊं के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। शनिवार को भी पर्वतीय इलाकों में आंशिक बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाने और हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं। चारधाम और यात्रा मार्गों पर भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।


Next Story