
x
Uttarakhand उत्तराखंड : रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है. देहरादून समेत कई जिलों में सुबह से ही भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून ओर नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और चम्पावत जिले के लिए तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
27 जून तक उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी. इसके साथ ही आने वाले दिनों की बात करें तो 27 जून तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. खासकर चारधाम यात्रियों से मौसम का अपडेट देख कर ही यात्रा का प्लान बनाने की सलाह दी है.
TagsUttarakhand इन जिलोंभारी बारिश अलर्टUttarakhandthese districtsheavy rain alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





