उत्तराखंड
Dehradun समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहें
Tara Tandi
12 July 2025 6:08 PM IST

x
Dehradun देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों बरसात का दौर जारी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश और पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है.
देहरादून समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 12 जुलाई को देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं गरज -चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. जबकि राज्य के शेष जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओर तीव्र दौर की बारिश होने के आसार हैं.
कहां कितनी हुई बारिश ?
बता दें पिछले 24 घंटे के भीतर कांडा में 51 मिमी, धारचूला में 44 मिमी, सहस्त्रधारा में 29 मिमी भीमताल में 26 मिमी, डीडीहाट में 25 मिमी, बेरीनाग में 12.5 मिमी, कनालीछीना में 12 मिमी, कर्णप्रयाग में 6 मिमी, नैनीताल में 6 मिमी, अल्मोड़ा में 5.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई.
13 जुलाई के बाद फिर बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेश के सभी जिलों में मानसून की एक्टिविटी बरकरार है. उन्होंने बताया रविवार 13 जुलाई को मानसून में और तेजी आने की संभावना है. जिसके बाद मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश हो सकती है. मौसम निदेशक की माने तो फिलहाल सप्ताह भर बारिश का दौर जारी रहेगा. अधिकतर जिलों के विभिन्न हिस्सों में कई दौर की बारिश देखने को मिलेगी. ऐसे में उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की हिदायत दी है.
TagsDehradun समेत इन जिलोंभारी बारिश अलर्टसतर्क रहेंHeavy rain alert for these districts including Dehradunstay alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





