उत्तराखंड

Uttarakhand के पांच जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

Tara Tandi
13 July 2025 1:20 PM IST
Uttarakhand के पांच जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
x
Uttarakhand उत्तराखंड : रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है. मौसम वभाग ने प्रदेश के पांच जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
उत्तराखंड के पांच जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 13 जुलाई को देहरादून, टिहरी, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जिसे देखते हुए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही पहाड़ी इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी है.
पेड़ की चपेट में आने से हुई थी दो छात्रों की मौत
बता दें कि पिछले शनिवार को टिहरी के घनसाली में मौसम का कहर देखने को मिला था. तेज़ तूफ़ान के कारण पिलखी नैल के पास एक विशाल पेड़ गिर गया था. इस दौरान स्कूल से लौट रहे दो छात्रों की पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई थी.
Next Story