उत्तराखंड
Uttarakhand में गर्मी का प्रकोप जारी, हीट वेव के असर में तेज़ी की चेतावनी
Tara Tandi
23 April 2025 1:32 PM IST

x
Uttarakhand उत्तराखंड: प्रदेश भर में बीते दो दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। मैदानी इलाकों में झुलसाती तेज धूप और गर्म हवाएं परेशान करने लगी हैं। यही वजह है कि दिन के साथ अब रात को भी गर्मी समस्या बनने लगी है। उधर, आने वाले दिनों में हीट वेव का असर बढ़ने के आसार हैं। जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा सामान्य से ऊपर ही रहेगा।
आंकड़ों पर नजर डाले तो मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 37.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिकतम के साथ 21.3 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश भर के अन्य इलाकों का भी रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज (बुधवार) सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने के आसार हैं।
यह रहा तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 37.5 21.3
पंतनगर 38.7 19.6
मुक्तेश्वर 26.4 13.4
नई टिहरी 27 13.7
TagsUttarakhand गर्मी प्रकोप जारीहीट वेवतेज़ी चेतावनीUttarakhand heat wave continuesheat wavethunderstorm warningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





