
x
हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र में जगजीतपुर मार्ग पर मैंगो फार्म के पीछे बाग में एक व्यक्ति का पेड़ पर फांसी पर लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची थाना कनखल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया।
काफी प्रयासों के बाद युवक की शिनाख्त यशपाल पुत्र ज्ञान सिंह निवासी शीतला खेड़ा, पथरी निवासी के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी की वजह सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पेड़ पर शव लटका होने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
Tagsहरिद्वारआम के पेड़युवकशवआसपासतनावHaridwarmango treeyoung mandead bodysurroundingtensionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





