उत्तराखंड

Haridwar: लाठी-डंडों से घायल युवक, नौ नामजद और एक अज्ञात आरोपी पर केस

Admindelhi1
30 Sept 2025 4:47 PM IST
Haridwar: लाठी-डंडों से घायल युवक, नौ नामजद और एक अज्ञात आरोपी पर केस
x

हरिद्वार: पिरान कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी में रविवार रात जातिसूचक शब्द बोलने और विरोध करने पर एक युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में एम्स रेफर किया गया। पीडि़त पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आज 9 नामजद और एक अज्ञात आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धनौरी निवासी अंकित ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे उसका भाई अमित कुमार घर के बाहर खड़ा था। तभी धनौरी निवासी विपिन उर्फ छोटू, अंकित, विनीत, सिकू, गोपाल, संजय और सानू ने दौलतपुर निवासी अपने साथी कुलदीप, रवि और अन्य को फोन कर मौके पर बुला लिया।

आरोप है कि सभी ने एकजुट होकर अमित कुमार के साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया।विरोध करने पर आरोपियों ने अमित को जातिसूचक शब्द कहे और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे जोनी सिंह और अतिश ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Story