
x
हरिद्वार: लक्सर कोतवाली क्षेत्र के केशव नगर निवासी कुलदीप कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो गए। पीड़ित के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने खुद को किसी परिचितों पहचान के रूप में प्रस्तुत कर विश्वास में लिया और छलपूर्वक उनसे 1,54,500 की रकम हड़प ली।
पीड़ित कुलदीप कुमार ने सोमवार को अपनी शिकायत में बताया कि आरोपित ने सुनियोजित तरीके से धोखे का जाल बिछाकर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया। जब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस की शरण ली।
कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Tagsहरिद्वारसाइबर ठगीफंसायुवकपुलिस जांचशुरूHaridwarcyber fraudyouth trappedpolice investigation beginsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





