उत्तराखंड

Haridwar: नगर निगम में कामकाज ठप, कर्मचारी उतरे हड़ताल पर

Admindelhi1
21 Aug 2025 6:38 PM IST
Haridwar: नगर निगम में कामकाज ठप, कर्मचारी उतरे हड़ताल पर
x

हरिद्वार: नगर निगम रुड़की स्ट्रीट लाइट के कर्मचारी ने पार्षद के देवर पर अभद्रता का आरोप लगाया है। मामले में नगर निगम के कर्मचारी कार्यालय बंद करके हड़ताल पर चले गए। इसके साथ ही कर्मचारियों ने शुक्रवार से शहर की सफाई व्यवस्था ठप किए जाने की चेतावनी दी है।

रुड़की नगर निगम में स्ट्रीट लाइट का काम देखने वाले कर्मचारी सावन ने बताया कि आज सुबह वार्ड नंबर 36 से पार्षद के देवर साहिल नगर निगम में आए और उन्होंने वार्ड की लाइटें देखने को कहा। सावन के अनुसार बीते रोज पूरे दिन उसी वार्ड में उन्होंने काम किया था तो आज दूसरे वार्ड में काम शुरू कर दिया था।

सावन के अनुसार उन्होंने अगले दिन वार्ड में काम करने की बात कही तो साहिल भड़क गया और गाली गलौज करते हुए अभद्रता शुरू कर दी। सावन के अनुसार उन्होंने बात संगठन के अध्यक्ष धनप्रकाश को बताई। जिसके बाद नगर निगम कर्मचारियों ने कार्यालय में तालाबंदी करते हुए हड़ताल की घोषणा कर दी। वहीं सभागार में बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि जब तक पार्षद के देवर सार्वजनिक माफी नहीं मांगेंगे तब तक निगम के कर्मचारी काम नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि शुक्रवार से शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।

Next Story